बेगूसराय, 16 अप्रैल। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत आज अग्निशमन विभाग द्वारा भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में जिले भर के अग्निशमन अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।रैली अग्निशमन कार्यालय से शुरू होकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

🧯 आग से बचाव के लिए क्या करें: अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग की घटनाओं से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है:
नए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड और बिहार भवन उपविधियों के अनुसार करें।
भवन में मानक विद्युत तार और उपकरण लगाएं तथा समय-समय पर जांच कराएं।
पुराने भवनों का नियमित फायर ऑडिट कराएं।
अग्निशमन सुरक्षा योजना को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां सभी आसानी से समझ सकें।
रसोई घर (खासकर फूस का) हो तो दीवार पर मिट्टी का लेप जरूर करें।
घर में आग बुझाने के लिए बालू/मिट्टी और पानी की व्यवस्था रखें।
शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए बिजली वायरिंग की नियमित मरम्मत कराएं।
कपड़ों में आग लगने पर जमीन पर लुढ़ककर (Stop, Drop, Roll) आग बुझाने का प्रयास करें।

⚠️ क्या न करें: लोगों को आग लगने की संभावनाओं से बचने के लिए ये सावधानियां भी बताई गईं:
दीपक, मोमबत्ती, लालटेन को ऐसी जगह न रखें जहां गिरने का खतरा हो।
खेतों में कटनी के बाद फसल अवशेष (डंठल) में आग न लगाएं।
टेंट या कनात के नीचे से बिजली के तार न ले जाएं।
जलती माचिस, बीड़ी या सिगरेट इधर-उधर न फेंकें।
सार्वजनिक स्थानों, ट्रेन या बस में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें।
भवन के प्रवेश और निकास मार्ग को कभी अवरुद्ध न करें।
बिजली के तारों को खुला या झूलता न छोड़ें।
घरों में अनावश्यक ज्वलनशील सामग्री का भंडारण न करें।

📞 आपात स्थिति में क्या करेंअग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत:101 या 112 पर कॉल करें। या जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बेगूसराय: 9473119922 पर संपर्क करें।
🌟 जन-जागरूकता पर जोर: अधिकारियों ने कहा कि आग से होने वाली घटनाओं को सिर्फ सावधानी और जागरूकता से रोका जा सकता है। इस तरह की रैलियां आम लोगों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।






Total views : 80249