बेगूसराय |20 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति में हो रही विसंगतियों के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन ने छात्रवृत्ति राशि जारी करने में कथित अनियमितताओं और अवैध वसूली पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय के कई कर्मचारियों द्वारा बार-बार छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति की राशि जारी करने एवं वेरीफाई करने के नाम पर राशि की मांग की जा रही है।
नशे की दुकानों पर रोक और बुनियादी सुविधाओं की मांग: ज्ञापन में शैक्षणिक संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाय। नगर सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार ने राजकीयकृत विद्यालयों में भवन एवं चहारदीवारी निर्माण तथा सप्ताह में एक दिन “छात्र दरबार” आयोजित करने की मांग की।
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी: एबीवीपी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यकर्ता अमन कुमार, चंदन, सौरभ, अक्षय ,प्रेमचंद, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, आयुष, सौरभ, मुकेश सहित 25 से अधिक विद्यार्थी ने अपना आवेदन भी सौंपे l वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।






Total views : 75788