गांधी स्टेडियम में पर्यटन मंत्री सह प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया ध्वजारोहण
बेगूसराय। 26 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेगूसराय जिले में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरा जिला तिरंगे की शान में रंगा नजर आया।
गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन: जिले का मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में मंत्री ने जिले की विकास रूपरेखा प्रस्तुत की और अब तक हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेगूसराय की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
मार्च पास्ट और आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण:
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने जिले के विकास और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया। इसके साथ ही जिले के कई महत्वपूर्ण एवं प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद:
मुख्य समारोह में डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह, चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनीता राय, भाजपा जिला अध्य्क्ष राजीव वर्मा, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर निगम कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण:
वहीं बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में मेयर पिंकी देवी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, सभी पार्षद एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उपमेयर अनीता राय ने बस स्टैंड परिसर में ध्वजारोहण किया, जबकि श्री कृष्ण सिंह चौक पर पार्षद संगुफ्ता ताजवार ने तिरंगा फहराया।
राष्ट्रगान और जनभागीदारी से सजी शाम: निगम कार्यालय में सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से जन-गण-मन का गायन किया। इसके पश्चात उपस्थित पार्षदों एवं नागरिकों के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस का यह पर्व एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता नजर आया।






Total views : 68940










