बेगूसराय | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 26 जनवरी 2026
देश के 77वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने किया।
प्राचार्य द्वारा झंडारोहण, NCC ने दी सलामी: समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके उपरांत एनसीसी के एएनओ डॉ. नीलेश कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को राष्ट्रीय सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिसके साथ ही भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणराज्य राष्ट्र बना। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. जयराम प्रसाद, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. विद्यासागर, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. रामबिनोद, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. कुमारी रंजना, डॉ. महालक्ष्मी कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। शिक्षकेत्रर कर्मियों में अमित कुमार, धीरज कुमार, राजीव कुमार, डॉ. स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद्दार सलित कुमार झा एमडी अजमल समीर कुमार तकनीकी सहायक महाशंकर वर्मा पूर्व कर्मी विमल पाठक आदि उपस्थित थे






Total views : 68940










