बेगूसराय |26 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने पार्टी कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति : समारोह में जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल राय, प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, प्रमिता कुमारी, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं युवा और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। कार्यक्रम में डॉ. एहतेशामूल हक अंसारी, कुमार सौरभ, अरविंद पासवान, अकील अख्तर, मो. सरफराज आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





Total views : 68995










