गौ माता की सेवा को समर्पित निरंतर अभियान
बेगूसराय |21 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, बेगूसराय शाखा के तत्वावधान में स्थानीय गौशाला प्रांगण में गौ माता की सेवा एवं पूजन के उद्देश्य से 105वां सवामणि कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि यह सेवा कार्यक्रम वर्ष 2024 से प्रत्येक अमावस्या के दिन नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है और अब तक गौ माता की कृपा से 105 सवामणि सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं।
शुभ अवसरों पर बहनों की प्रेरणादायक सहभागिता: यह सवामणि कार्यक्रम सम्मेलन की बहनों द्वारा जन्मदिन, विवाह, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर आयोजित किया जाता है। शाखा अध्यक्ष सुधा मस्कारा ने इसे सम्मेलन का एक अत्यंत सराहनीय एवं सफल सेवा प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। महिला सहभागिता से सशक्त सेवा कार्यकार्यक्रम में बहनों की सक्रिय भूमिका रही। प्रमुख रूप से सचिव जागृति रुंगटा, कोषाध्यक्ष मीणा सुल्तानिया, सरोज हिसारिया, बबली मस्कारा, सुनीता हिसारिया, शिवानी हिसारिया, अंजू मंगोटिया, लता मंगोटिया, उषा मंगोटिया, श्रुति हिसारिया सहित अनेक बहनों ने सेवा में सहभागिता निभाई। प्रांतीय महिला सशक्तिकरण समिति की सरिता सुल्तानिया ने कहा कि बहनों के सहयोग के बिना इस प्रकार के सेवा कार्य संभव नहीं हैं।
पूजन व सेवाधारियों का सम्मान: कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन किया गया। साथ ही गौशाला में कार्यरत सभी सेवाधारियों को दक्षिणा एवं शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सेवा भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ।






Total views : 68940










