नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 08 दिसंबर 2025। बेगूसराय |
बेगूसराय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का समापन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ हुआ। अंतिम दिन दो शानदार नाटकों—‘बहुरानी’ और ‘बकरी’—का मंचन कर युवाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बहुरानी: लोककथा का जीवंत मंचन: बी.पी.+2 विद्यालय के प्रतिभावान युवाओं ने मीनाक्षी शंकर के निर्देशन में बहुरानी नाटक प्रस्तुत किया। रौशनी, पूजा, नेहा, रूपम, सुकृति, ईशा, कोमल, अनुष्का, खुशी और आरुषि ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की तालियां बटोरीं। बहुरा की लोककथा पर आधारित इस प्रस्तुति ने पूरे सभागार में उत्साह भर दिया। ‘बकरी’ नाटक से सामाजिक संदेश: सांस्कृतिक विकास केंद्र सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा की टीम ने ‘बकरी’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। अमृता, खुशी, सौम्या, अदिति, लक्ष्मी, साक्षी, पुष्पम, कल्पना, प्रियांशु, ओम और रामबदन ने अपने अभिनय के माध्यम से सामाजिक चेतना और जागरूकता का संदेश दिया। नाटक का निर्देशन कुणाल भारती ने किया।
जादू शो बना आकर्षण का केंद्र: दर्शकों के मनोरंजन के लिए जादू की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने बच्चों और युवाओं को रोमांचित कर दिया।
सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में युवा चमके: युवा महोत्सव में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, स्किट, माइम, लोकगीत, समूहगान और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, मूर्तिकला और हस्तशिल्प जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विजेताओं को मिला सम्मान: कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सभी निर्णायकों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञान मेला: युवाओं ने दिखाया नवाचार: अंतिम दिन आयोजित विज्ञान मेला में युवाओं ने विभिन्न वैज्ञानिक नवाचारों का प्रदर्शन किया। जिसमें 👉 प्रथम: श्रुति, रूपम, अभिरंजन। 👉 द्वितीय: मयंक, निधि, निशा, दुष्यंत। 👉 तृतीय: अभिमन्यु कुमार की टीम
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम (संक्षेप):
संगीत एवं नृत्य: 👉 तबला: वेदांत (प्रथम) 👉 हारमोनियम: पुष्पांजलि (प्रथम) 👉 बांसुरी: विकास कुमार (प्रथम)
शास्त्रीय संगीत: 👉 दामिनी मिश्रा (प्रथम) 👉 एकल लोकगीत: अंजली कुमारी (प्रथम)👉 समूह लोकगीत: रिया टीम (प्रथम) 👉 एकल नृत्य: खुशी कुमारी 👉 समूह नृत्य: साक्षी टीम (प्रथम)
साहित्यिक प्रतियोगिता: 👉 कहानी लेखन: नवीन कुमार (प्रथम ) 👉 कविता लेखन: मिलपि कुमारी (प्रथम) 👉 वक्तृता: मुकुल कुमार (प्रथम)
कला प्रतियोगिता: 👉 चित्रकला: अर्णव चौहान (प्रथम) 👉 हस्तशिल्प: स्मित राठौर (प्रथम) 👉 मूर्तिकला: आशीष रंजन (प्रथम) 👉 फोटोग्राफी: राम कुमार (प्रथम)
नाटक प्रतियोगिता 👉 प्रथम: बी.पी.+2 विद्यालय 👉 द्वितीय: उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा
सहयोगी टीम : रूपेश कुमार, राजमणि कुमारी, अंजली कुमारी, ईशा रानी, मनोज कुमार और सौरभ कुमार ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
बेगूसराय में तीन दिनों तक चली कला-संस्कृति की अनोखी यात्रा का सफल समापन: जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 ने बेगूसराय के युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि को शानदार मंच प्रदान किया। यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं: DEO मनोज कुमार ने कहा—“बेगूसराय के युवा कला, संस्कृति और प्रतिभा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आशा है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।”
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने कहा—“बेगूसराय निरंतर कला-संस्कृति के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।” 👉 कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा—“बेगूसराय बिहार की सांस्कृतिक राजधानी है; यहां के युवाओं में अपार प्रतिभा है।”
मंच संचालन शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने संभाला।






Total views : 63160