बेगूसराय | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। भगवानपुर (बेगूसराय):
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला पिकेट के पास शुक्रवार शाम एक बड़ी घटना हुई, जब पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव और गोलीबारी की गई। इस हमले में एक चौकीदार और चार सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो पुरुष और दो महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
📍 घटना का विवरण: पुलिस ने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे, भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि भीठपुल के पास अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना के बाद नौला पिकेट प्रभारी पु०अ०नि० अकरम खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी एक पल्सर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। जब पुलिस उस मोटरसाइकिल को थाना ले जाने लगी, तभी काला देवी नाम की महिला ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ कई लोगों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान चार सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए।
🔫 पथराव और फायरिंग की घटना : घटना के बाद कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर एएसआई अजय कुमार सिंह BSF बल के साथ मौके पर पहुंचे। तभी भीड़ ने बस पर पथराव किया और आर्यन कुमार नामक युवक ने दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस गार्ड ने भी दो हवाई फायर किए। पुलिस ने मौके से दो पुरुष और दो महिला को गिरफ्तार किया, जबकि आर्यन कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
👮♂️ दर्ज हुआ मामला इस घटना के संबंध में भगवानपुर थाना कांड सं. 316/25 दिनांक 24.10.25 के तहत बीएनएस की कई धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
🧾 गिरफ्तार आरोपियों की सूची वही पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 1. रामप्रीत राय 2. मनोज कुमार राय 3. काला देवी 4. ज्योति कुमारी (सभी ग्राम शेरपुर, थाना भगवानपुर, जिला बेगूसराय) को गिरफ्तार कर लिया है।
🚔 प्रशासन की कार्रवाई : पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय (स्रोत: पुलिस कार्यालय, बेगूसराय)







Total views : 75873