बेगूसराय, 29 सितंबर 2025 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राज्य के विभिन्न जिलों में आज मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत सदर अस्पताल बेगूसराय और 9 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति लगभग 22 करोड़ रुपये की थी।
नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: इसके अलावा बखरी में 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल, मल्हीपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेगूसराय में बीएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थान, छात्रावास की भी शुरुआत की गई। वहीं बछवारा, बरौनी, तेघड़ा, चिड़िया बरियारपुर, खुदावनपुर और मटिहानी में प्रखंड जन स्वास्थ्य इकाई के निर्माण का शिलान्यास किया गया, जिस पर कुल 76 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
वर्चुअल माध्यम से हुआ उद्घाटन: मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विभाग के अपर मुख्य सचिव ने यूट्यूब लिंक के माध्यम से इस उद्घाटन कार्यक्रम का अवलोकन किया।
जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण: कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से मॉडल अस्पताल सदर अस्पताल का फीता काटकर भ्रमण किया। इस अवसर पर कई वरीय पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे, जिनमें डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुभाष सिंह, मोहम्मद नसीम रज़ी, पंकज कुमार, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, संतोष कुमार संत, प्रभात कुमार, डॉ. नीलकमल, डॉ. चंदन और डॉ. प्रखर पुंज शामिल थे।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर: निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि भवन का उपयोग सुचारू और योजनाबद्ध तरीके से हो। साथ ही, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने पर बल दिया गया।





Total views : 68974










