बेगूसराय। 17 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में चल रही HUNDRED Bihar State U-17/19 Junior Badminton Championship के तीसरे दिन गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के 20 मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद अंडर-17 और अंडर-19 के विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं। प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 18 सितंबर 2026 को खेले जाएंगे।
क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम: बॉयज सिंगल्स U-17 में काव्या कश्यप (मुजफ्फरपुर) ने आर्यन कुमार (पूर्णिया) को 15-6, 15-9 से हराया। ईशांत राज (समस्तीपुर) ने आशीष कुमार को 15-7, 15-12 से मात दी। आर्यन सिन्हा (पटना) ने कृष्णा कुमार (पटना) को तीन गेम के मुकाबले में 13-15, 15-10, 15-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। असदुहल्ला (मुंगेर) ने प्रांजल वीर को 15-11, 15-7 से हराया।
गर्ल्स सिंगल्स U-17 में सुहानी कुमारी (मुजफ्फरपुर) ने गार्गी आर्या (पटना) को 15-6, 15-11 से हराया। वहीं, बेगूसराय की उदिता कुमारी को कटिहार की सौम्या भारती ने 15-3, 15-0 से हराया। इसके साथ ही उदिता का क्वार्टर फाइनल में सफर समाप्त हो गया।
बॉयज डबल्स U-17 में ईशांत राज/काव्या कश्यप, असदुहल्ला/प्रांजल वीर, अयान अली सिद्दीकी/फैसल इकबाल और अंकित कुमार/प्रिंस कुमार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अयान अली सिद्दीकी/फैसल इकबाल की जोड़ी ने 19-17 से रोमांचक जीत दर्ज की। अंकित कुमार/प्रिंस कुमार ने 18-16 से मुकाबला जीता।
U-19 में भी सेमीफाइनल की तस्वीर साफ: गर्ल्स सिंगल्स U-19 में सुहानी कुमारी, कुमारी वर्षा (भोजपुर), सौम्या भारती (कटिहार) और वैभवी सिंह (कटिहार) ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, बॉयज सिंगल्स U-19 के क्वार्टर फाइनल में रणवीर सिंह (पटना) ने रहमते आलम को हराया। ईशांत राज (समस्तीपुर) ने अक्षर अथर्व को 15-12, 15-4 से हराया। पराग सिंह (मुंगेर) ने आर्यन सिन्हा को 15-9, 12-15, 15-11 से शिकस्त दी। कुंदन कुमार सिंह (मधुबनी) ने काव्या कश्यप को 15-12, 9-15, 15-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के सभी सेमीफाइनल मुकाबले 17 सितंबर को देर रात खेले जाएंगे। इसके बाद 18 सितंबर 2026 को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। चैंपियनशिप के दौरान युवा खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।







Total views : 106558