बेगूसराय : 9 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शताब्दी वर्ष तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में बेगूसराय के समस्त दिव्यांगजनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए शुद्ध एवं शीतल पेयजल सेवा शिविर का विधिवत समापन तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ। इस सेवा कार्य में बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज, बेगूसराय एवं सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से जुड़े विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दिव्यांगजनों ने अपने-अपने समय के अनुसार योगदान दिया। संगठन ने सभी दिव्यांगजनों के इस अमूल्य योगदान के लिए उनका हृदय से अभिनंदन एवं स्वागत किया।
बीडीओ के सानिध्य को बताया गौरव की बात: जिला अध्यक्ष जोशी कुमार ने कहा कि यह संगठन और तेघड़ा के दिव्यांगजनों के लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि उन्हें ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीओ के सहयोग और प्रोत्साहन से सभी दिव्यांगजन स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब रात्रि करीब 9 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी पेयजल सेवा स्टॉल पर पहुंचे, तो उनके द्वारा कहे गए प्रोत्साहन के शब्दों से दिव्यांगजनों को यह महसूस हुआ कि उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य सफल और सार्थक रहा।
“पूरे बिहार में शायद ही कहीं देखने को मिला होगा ऐसा आयोजन”: इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों द्वारा किए गए सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन केवल बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में शायद ही कहीं देखने को मिला होगा।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने इस सेवा कार्य के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष इस सेवा कार्य को और अधिक व्यापक एवं व्यवस्थित स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा इसमें अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा।बीडीओ ने कहा कि परोपकार का यह कार्य रुकना नहीं चाहिए और दिव्यांगजनों द्वारा अपने हाथों से किया जा रहा यह सेवा कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इन लोगों का रहा महत्वपूर्ण योगदान: कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार साह, अनुमंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, सक्षम जिला संयोजक संजय बंधु, जिला सचिव बिपिन कुमार, प्रखंड कमेटी के सदस्य रोहित कुमार, रामानंद जी, नीतीश कुमार एवं विकास कुमार सहित संगठन से जुड़े अन्य कर्मठ एवं मेहनती दिव्यांगजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।संगठन ने सेवा कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी दिव्यांगजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा शिविर का यह आयोजन सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने





Total views : 105276