बेगूसराय। 8 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सदर अस्पताल, बेगूसराय में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले तीन माह के दौरान सदर अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के माध्यम से कुल 517 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं।अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी, हड्डी रोग तथा नाक-कान-गला रोग से जुड़ी विभिन्न सर्जिकल सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चार विशेषज्ञ विभागों में हुई सर्जरी: तीन माह के दौरान अस्पताल में Obstetrics & Gynaecology (प्रसूति एवं स्त्री रोग) में 4 प्रकार, General Surgery (सामान्य सर्जरी) में 35 प्रकार, Orthopaedics (हड्डी रोग) में 30 प्रकार तथा ENT (नाक, कान एवं गला) में 7 प्रकार की सर्जरी की गई। इन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को आवश्यक जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा मरीजों की आवश्यकता के अनुसार उपचार और सर्जिकल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर: सदर अस्पताल में सर्जिकल सेवाओं के विस्तार से जिले के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों का रुख करने की आवश्यकता कम हो रही है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं।
सर्जिकल सेवाओं को और मजबूत करने का प्रयास: सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल की सर्जिकल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले तीन माह में हुए 517 सफल ऑपरेशन अस्पताल की बढ़ती सर्जिकल क्षमता और चिकित्सकीय टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आने वाले समय में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल में उपलब्ध सर्जिकल सेवाओं को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।






Total views : 105020