बेगूसराय। 08 अगस्त। नेशनल पॉजिटिव न्यूज
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में बेगूसराय जिले के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन चौथे एवं अंतिम दिन भी जारी रहा।
श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रस्तावित विधेयक के प्रति विरोध दर्ज कराया। इसमें डा. रूमा कुमारी सिन्हा, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. शिखा चौधरी, डॉ. सरफराज आलम, डॉ. ललिता कुमारी, डॉ. गजाला तस्लीम, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. नीरजबाला, डॉ. रानी कुमारी, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. रचना, डॉ. पुष्पांजली कुमारी, डॉ. अंजलि एवं डॉ. जेबा शामिल रहीं।
वहीं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में नीना यादव, डॉ. राजेश कुमार, गोपाल कुमार, राहुल कुमार, चुन-चुन कुमार, मानस कुमार, अनिल झा एवं संध्या ने भी विरोध में भाग लिया।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम लोगों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए विधेयक में आवश्यक संशोधन करने की मांग की।







Total views : 98987