बेगूसराय | 07 अगस्त | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बेगूसराय परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री अंकिता एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 22 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं से 1,851 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से साक्षात्कार एवं स्क्रीनिंग के बाद 442 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर, करियर निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी और कौशल विकास से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में रणधीर बिहारी, धर्मेन्द्र पासवान, पंकज कुमार सिंह (YP), प्रेम प्रकाश उज्जैन, विंध्याचल कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सहित जिला नियोजनालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।







Total views : 98822