बेगूसराय के अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का संयुक्त प्रदर्शन, विधेयक में संशोधन की मांग
बेगूसराय। 6 अगस्त 2026। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बेगूसराय जिले के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय बेगूसराय में आयोजित विरोध कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला धारण कर सरकार के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन में डॉ. रूमा सिन्हा, अर्चना कुमारी, शिखा चौधरी, सरफराज आलम, साधना शर्मा, ललिता कुमारी, गजाला तस्लीम, मोनिका कुमारी, नीरज बाला, संगीता कुमारी, पुष्पांजली कुमारी, रचना सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी नीना यादव, डॉ. राजेश कुमार, गोपाल कुमार, राहुल कुमार, चुन-चुन कुमार, मानस कुमार, अनिल झा एवं संध्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कहा कि प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। उनका आरोप है कि यह विधेयक विश्वविद्यालयों की स्वायत्त व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग की कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम जनता से प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रस्तावित विधेयक में आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।







Total views : 98483