बेगूसराय | 05 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला परिषद की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में 1 सितंबर को ‘दिल्ली चलो’ अभियान को सफल बनाने तथा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा और 20 अगस्त तक जनजागरण एवं जन लामबंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने बताया कि विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर 1 सितंबर को संसद भवन के लिए कूच किया जाएगा, जिसमें बेगूसराय से लगभग 5,000 लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पेपर लीक पर रोक, समान शिक्षा प्रणाली लागू करने, सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर रोक, युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता, किसानों को एमएसपी की गारंटी, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, भ्रष्टाचार एवं अपराध पर नियंत्रण, भूमिहीनों को जमीन और आवास तथा मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न मांगें उठाईं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य मंत्री रामनरेश पांडे ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनएकजुटता की आवश्यकता है। बैठक में पूर्व विधायक राम रतन सिंह, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र सहनी, राजकिशोर सिंह, मनोज पटेल, संजीव कुमार सिंह, सत्यनारायण महतो, भूषण सिंह, अमरेश कुमार, प्रदीप चिंटू सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।






Total views : 98310