बेगूसराय | 31 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में 517.68 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
नगर थाना कांड संख्या 344/26 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नितिन भारती एवं गुलशन कुमार दोनों निवासी विष्णुपुर, वार्ड संख्या-39, थाना नगर, को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक एलईडी टीवी, एक पानी की मोटर, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, दो मोबाइल फोन, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का तथा एक रुपये के चार बंडल बरामद किए गए।
वहीं मद्य निषेध अभियान के तहत पटना से मिली सूचना के आधार पर खोदावंदपुर थाना पुलिस ने ग्राम बरियारपुर पूर्वी के पास कार्रवाई करते हुए अनमोल कुमार निवासी ग्राम चलकी, थाना खोदावंदपुर, को 517.68 लीटर विदेशी शराब एवं एक चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बालक को निरुद्ध किया गया। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।








Total views : 97390