बेगूसराय | 29 जुलाई 2026| नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय द्वारा पनसल्ला गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के निर्देशन तथा उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. रामसागर दास एवं डॉ. राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 167 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
साधू सिंह के दरवाजे पर आयोजित इस शिविर में गठिया, उदर विकार, मधुमेह, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। शिविर के सफल आयोजन में भारतीय किसान संघ, बेगूसराय के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, मो. जहीर आलम, पंकज कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, दीपक कुमार, नितेश कुमार, रेखा कुमारी एवं रंभा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।








Total views : 96925