बेगूसराय: 14 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) का ‘जन जागरण रथ’ मंगलवार को बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज पहुंचा। कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव प्रिंस कुमार और जिला सचिव नीतीश कुमार ने किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को राहुल गांधी का संदेश सुनाया गया। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि जन जागरण रथ का अगला पड़ाव आरसीएस कॉलेज, मंझौल होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण आजाद, एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अंकित यादव, मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार, आकाश कुमार, सचिव आदित्य राज, जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार, उपाध्यक्ष रौनक कुमार, सचिव विपुल कुमार, सौरभ कुमार, कोमल कुमारी सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






Total views : 94680