बेगूसराय, 10 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ |
युवाओं और छात्र-छात्राओं के अधिकार, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को जनजागरण रथ ऐतिहासिक जी.डी. कॉलेज परिसर पहुंचा। रथ के कॉलेज पहुंचते ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार और जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने किया। डिजिटल स्क्रीन पर राहुल गांधी का संदेश दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जनजागरण रथ पर लगी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छात्र-छात्राओं के नाम संदेश और संबोधन प्रसारित किया गया। इसके साथ ही अभियान से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित कर छात्रों को शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों पर जागरूक किया गया।
पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर छात्रों ने रखी राय: कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं ने पेपर लीक की घटनाओं, बढ़ती बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। अभियान के दौरान इन विषयों पर चर्चा करते हुए युवाओं ने इन समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगा अभियान: मौके पर एनएसयूआई जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार और जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि जीडी कॉलेज के छात्रों का उत्साह अभियान को नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने बताया कि जनजागरण रथ आगे एस.के. महिला कॉलेज सहित जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों और हाई स्कूलों में पहुंचेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा जा सके।







Total views : 94024