बेगूसराय, 7 जून। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गांधी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच अनुदान, चश्मे एवं बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 14 लाभुकों तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 3 लाभुकों को सावधि जमा (एफडी) प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

वहीं बुनियाद केंद्र द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में चिन्हित 269 लाभुकों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। दिवयांग जनों के सशक्तिकरण की दिशा में 69 लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल स्वीकृत की गई, जिनमें से 15 लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पर ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, उप महापौर अनिता राय, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बृजकिशोर चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभिजीत सोनल, वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।







Total views : 89364