बेगूसराय, 7 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम से ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह साइकिल रैली गांधी स्टेडियम से मुख्य बाजार, हर-हर महादेव चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पुनः गांधी स्टेडियम पहुंची।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, उप महापौर अनिता राय, वरीय उप समाहर्ता निशांत, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह, जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सहित जिला प्रशासन एवं डीआरडीए के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

इसके अलावा +2 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, कॉलेज के विद्यार्थी, स्थानीय खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।







Total views : 89364