लखीसराय, 1 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
परिधि भारती द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) परियोजना, लखीसराय एवं शेखपुरा के लिए मानव बल चयन को लेकर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति की एक बैठक पंजाबी मोहल्ले में आयोजित की गई। बैठक के दौरान परियोजना प्रबंधक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन को अंतिम रूप दिया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया, ताकि परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए योग्य मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर परियोजना के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वयंसेवकों (वालंटियर) के कार्यों का भी अनुश्रवण किया गया।
जिला एड्स नियंत्रण इकाई (DAPCU) की टीम ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा परियोजना के संचालन को संतोषजनक पाया। साक्षात्कार एवं चयन समिति में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास सिंह के अलावा डीपीएम अरविंद कुमार राय, परिधि भारती की सचिव पिंकी कुमारी, डीएपीसीयू के लेखापाल मनोरंजन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं, संस्था के कार्यों के अनुश्रवण के दौरान परियोजना कर्मी मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, आरती कुमारी समेत अन्य सभी कर्मचारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। बैठक में परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।







Total views : 88869