बेगूसराय, 06 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मद्यनिषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मद्यनिषेध अभियान के तहत बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लाखो थाना परिसर में विभिन्न तिथियों में जब्त की गई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में गठित टीम की निगरानी में संपन्न हुई।

बुलडोजर से नष्ट की गई शराब: विनष्टीकरण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (सदर) निखिल कुमार, अंचल अधिकारी राहुल कुमार, निरीक्षक मद्य निषेध राम विनय सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उनकी देखरेख में विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त देशी और विदेशी शराब की बोतलों को बुलडोजर के माध्यम से नष्ट किया गया।
अलग-अलग थानों से जब्त शराब का विवरण: इस कार्रवाई में कुल 12,607.015 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें लाखो थाना से 11,280.96 लीटर, चेरियाबरियारपुर थाना से 66.00 लीटर, सिंघौल थाना से 630.00 लीटर, बखरी थाना से 185.875 लीटर, मुफस्सिल थाना से 17.180 लीटर, बरौनी थाना से 22.00 लीटर, नगर थाना से 30.00 लीटर और साहेबपुर कमाल थाना से 375.00 लीटर शराब शामिल है।
प्रशासन का कड़ा संदेश: इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ने स्पष्ट कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विनष्टीकरण की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही, अवशेषों के सुरक्षित निष्पादन की भी समुचित व्यवस्था की गई।







Total views : 84847