बेगूसराय | 5 मई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
श्री कृष्ण सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल) की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस पुल पर 20 टन से अधिक भार वाले भारी और ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिवहन विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि लगातार भारी वाहनों के आवागमन से पुल की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडेड वाहनों को पुल पर प्रवेश न करने दिया जाए। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में बेगूसराय–सिमरिया–हाथीदह–मोकामा होते हुए मुंगेर-भागलपुर मार्ग निर्धारित किया गया है। साथ ही, पुल के दोनों छोर पर जांच चौकी और हाइट गेज लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।







Total views : 84572