बेगूसराय। 21 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
बेगूसराय पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के चिकित्सक से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पीड़िता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी: पुलिस के अनुसार, पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाने का अनुरोध किया गया। पुलिस टीम ने पीड़िता के परिजनों से आवश्यक पूछताछ की।
पीड़िता के पुलिस को दिए बयान के अनुसार, वह खेत में गाय चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी के वहां पहुंचने और उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले जाने के बाद के मुँह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता के बयान के आधार पर साहेबपुरकमाल थाना में कांड संख्या 247/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी: पुलिस ने मामले में संजय यादव (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।






Total views : 107378