बेगूसराय। 29 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मटिहानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से विजय राघव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदलपुरा, सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) और राजकीयकृत के.एल. उच्च माध्यमिक विद्यालय, मटिहानी में कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के बीच वृक्षारोपण कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और जीवन मूल्यों से जोड़ने तथा उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करना रहा।सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी, बुनियाद केंद्र के प्रबंधक एवं कर्मी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, छात्र-छात्राएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के लिए यह पहल नई पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।





Total views : 109120