बेगूसराय। 29 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत 30 सितंबर को बेगूसराय जिले के नगर निगम सहित सभी नगर निकायों में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के मार्गदर्शन में शिविर की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नगर निगम के अलावा बलिया, बखरी, बीहट, बरौनी और तेघड़ा नगर परिषद में भी शिविर आयोजित होंगे। इसमें सफाई मित्रों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र सफाई कर्मियों को पीपीई किट, नमस्ते आईडी कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही सफाई मित्रों का पंजीकरण कर उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं व्यावसायिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।सफाई मित्रों के योगदान के सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सीएससी हेल्प डेस्क के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित सफाई मित्रों और उनके परिजनों की जानकारी जुटाकर पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ के लिए यह पहल सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है।





Total views : 109109