बेगूसराय। 23 अगस्त 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बेगूसराय जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार, 23 अगस्त 2026 को उलाव हवाई अड्डा, बेगूसराय में 1st जिलास्तरीय MTB साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग के यूथ गर्ल्स में मीठी प्रथम, राधा द्वितीय और मीठी द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं। सब-जूनियर गर्ल्स में सपना, प्रीति और कृष्णा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में आशिकी, लक्ष्मी और सोनम तथा सीनियर गर्ल्स में बबली, अनुष्का और गायत्री ने बेहतर प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग के यूथ में विकास प्रथम, शुधांशु द्वितीय और मणिक तृतीय रहे। सब-जूनियर वर्ग में प्रवीण, लक्ष्मण और दीपक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में निर्मल, आरिफ और धीरज ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए, जबकि सीनियर वर्ग में गोलू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता साइकिलिस्टों को बेगूसराय जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरवीर कुमार ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव रवि किशोर, कार्यकारी सदस्य चंचल, सुमित, सुजीत, सीलु, फैयाज, सन्नी, अमन, पूजा एवं वर्षा मौजूद रहे।





Total views : 101399











