बेगूसराय | 07 अगस्त | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीविका, बेगूसराय की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन और महिला उद्यमिता की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति एवं गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए गए।
जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। डीडीसी ने महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए कृषि, गैर-कृषि, पशुपालन, स्वरोजगार, कौशल विकास और उत्पादों के बेहतर विपणन पर विशेष जोर दिया।
साथ ही सभी स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते शीघ्र खोलने, क्रेडिट लिंकेज बढ़ाने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजीव कुमार वर्मा, प्रदुम्न कुमार, अमरजीत कुमार, सुधीर कुमार, रिया गुप्ता, सोनाली कुमारी, श्याम सुंदर भगत, उदय शंकर चंदन, बबलू कुमार, भवानी शंकर, संतोष कुमार सहित सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।






Total views : 98819