बेगूसराय, 21 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
वहीं, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. गोविंद, प्रधान सहायक अमित कुमार, अकाउंटेंट धीरज कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार सहित एनएसएस स्वयंसेवक सूरज, हिटलर, सचिन, प्रिंस, सोनम, ज्योति एवं अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







Total views : 98367