बेगूसराय, 21 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कांग्रेस भवन बेगूसराय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और डिजिटल सोच की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण, सेवा भावना और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ. शगुफ्ता ताजबर (वार्ड पार्षद 35 एवं CPI की पूर्व नेत्री), साउथ आलम, एजाज आलम, इम्तेयाज आलम, जीशान अली, महताब हुसैन, अबू तालिब, फारूक अहमद, मो. आजाद अली, काशिफ उल इस्लाम, मो. दानिश, एहतेशाम इमाम, सद्दाम हुसैन, सोनू शेख समेत कई लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में अभय कुमार, रजनीकांत पाठक, निशांत कुमार, अवनीश कुमार, सुरेंद्र शाह, रामकुमार, राहुल कुमार, फैयाज रजवी, माधव कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Total views : 87360