बेगूसराय। 8 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
चोरी और सेंधमारी की आशंका को देखते हुए आभूषण कारोबारियों के लिए मजबूत एवं विश्वसनीय सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए आधुनिक तिजोरियों और तकनीकी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल उपयोगी साबित हो सकता है। ये बातें बेगूसराय के संस्कार वाटिका में 8 अक्टूबर 2026 को स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों ने कही। बैठक में स्वर्णकार समाज के सचिव एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी की उपस्थिति में आभूषण कारोबार की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वर्णकार एवं ज्वैलर्स शामिल हुए। बैठक में गोदरेज की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक गणेश अग्रवाल, प्रबंधक राजनीश सिंह और सीनियर मार्केटिंग मैनेजर अमोल गुदाधे सहित गोदरेज के अधिकृत विक्रेता मन्नत द ज्वैलर्स, बाकरगंज, पटना की टीम मौजूद रही।
गैस-कटर प्रतिरोधी तिजोरियों की बताईं विशेषताएं: कार्यक्रम के दौरान गोदरेज के प्रतिनिधियों ने ज्वैलर्स को दुकानों में रखे सोने, चांदी, आभूषणों और बहुमूल्य रत्नों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान विशेष रूप से गैस-कटर प्रतिरोधी गोदरेज तिजोरियों की विशेषताओं और सुरक्षा क्षमता के बारे में विस्तार से बताया।

AI आधारित सुरक्षा समाधान का लाइव डेमो: बैठक में नोट गिनने वाली मशीन, नकली नोट पहचानने वाली मशीन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित न्यूट्रॉनिक्स किट का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से उपस्थित कारोबारियों को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और उसके व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गोदरेज गोल्ड टेस्टिंग मशीन और फॉगिंग डिवाइस के उपयोग एवं विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में मन्नत द ज्वैलर्स की ओर से TRTL तिजोरी की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें इसकी सुरक्षा संबंधी विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।
राजेश सोनी ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर: इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने गोदरेज की सुरक्षा प्रणालियों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्णकार समाज एवं सभी ज्वैलर्स से अपनी दुकानों और बहुमूल्य सामान की सुरक्षा के लिए विश्वसनीय सुरक्षा प्रणालियों को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही उन्होंने दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड रखने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में शामिल संदीप अग्रवाल ज्वैलर्स ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को लेकर जानकारी प्राप्त की। बैठक का उद्देश्य आभूषण कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का संदेश था: “कीमती सोना और आभूषण सुरक्षित तभी, जब सुरक्षा व्यवस्था हो मजबूत।”






Total views : 111024