बेगूसराय। 25 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत कटे होंठ, कटे तालू और टंग टाई से ग्रसित बच्चों के निःशुल्क जांच एवं उपचार के लिए बेगूसराय से चार बच्चों को पटना भेजा गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को एम्बुलेंस से रवाना किया।
14 नवंबर तक चलेगा विशेष शिविर: पटना के Mediversal Hospital में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक राज्य स्तरीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इसमें चिन्हित बच्चों की निःशुल्क जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी किया जाएगा।
सिविल सर्जन ने बताया कि RBSK के माध्यम से जन्मजात विकृतियों से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में ऐसे अन्य बच्चों की भी पहचान की जा रही है, जिन्हें आगे निःशुल्क उपचार और आवश्यक सर्जरी के लिए भेजा जाएगा।






Total views : 108145