बेगूसराय। 25 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय सदर प्रखंड सभागार में बीडीओ रवि शंकर कुमार की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत सचिव और एसबीआई प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें 16वीं वित्त आयोग से संबंधित एसबीआई में खाता खोलने की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई।
आवास योजना और नए प्रमाण पत्र नियमों की समीक्षा: बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने बताया कि संबंधित सूची सभी मुखिया को उपलब्ध करा दी गई है। 27 सितंबर की ग्राम सभा में सूची को नियमानुसार पारित कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 1 अक्टूबर से लागू होने वाले नए प्रावधानों की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी गई। नए नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।
स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर: बैठक के बाद स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रखंड समन्वयक सुजीत कुमार ने कचरे के चार प्रकारों के पृथक्करण यानी फोर-वे सेग्रीगेशन की जानकारी दी।
अंत में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपने क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई।






Total views : 108139