बेगूसराय। 10 नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जयमंगला वाहिनी परिवार के तत्वावधान में डमरुलाल दुर्गा मंदिर परिसर में काली पूजा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई।
इस दौरान पति-पत्नी कविता एवं दीपक ने एक साथ रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। उनके इस कदम ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
मौके पर नियमित रक्तवीर सुमित कुमार, अवनीश कुमार, सोनू कुमार, पुजारी शैलेश, मुख्य पुजारी रंधीर कुमार सोनी एवं रोटरी ब्लड सेंटर के लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है और धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।






Total views : 115863