बेगूसराय। 5 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन में ऐक्टू के राज्य महासचिव कामरेड आर.एन. ठाकुर तथा किसान महासभा के राष्ट्रीय नेता प्रेम सिंह गहलावत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस जिला सचिव सह ऐक्टू जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा, ई-रिक्शा संघ ऐक्टू जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, सचिव कन्हैयालाल साह, संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, आईसा नेता विशाल, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में ऐक्टू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिवाकर प्रसाद ने कहा कि कामरेड आर.एन. ठाकुर छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े थे और बिहार के श्रमिक आंदोलन तथा ऐक्टू के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से केवल भाकपा माले या ऐक्टू ही नहीं, बल्कि पूरे मजदूर और वाम-जनवादी आंदोलनों को अपूरणीय क्षति हुई है।
चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि कामरेड आर.एन. ठाकुर सादगी, अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और संगठन के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक पार्टी की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया और हमेशा मजदूर आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।






Total views : 93297