बेगूसराय।19 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता, सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शहर के पीपड़ा स्थित ओम चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष कुष्मेश कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
राहुल गांधी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुष्मेश कुमार शांडिल्य ने कहा कि राहुल गांधी वर्तमान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और युवाओं के बीच उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक और प्रगतिशील भारत की नींव रखी थी तथा आज उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने की सोच राहुल गांधी के नेतृत्व में दिखाई देती है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और सामाजिक-राजनीतिक पहल का उल्लेख करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही देश के विकास और प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की।
कई नेताओं ने रखे अपने विचार: कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मोहित सिंह, राम पदारथ यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी राहुल गांधी के व्यक्तित्व, राजनीतिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित: जन्मदिन समारोह में संजय कुमार सिंह, राजकुमार राय, अधिवक्ता राम पदारथ यादव, नारायण सिंह, पुष्कर गौतम, चौधरी महतो, मो. रहमत, देव कुमार, रंजीत कुमार अंशुमली, केशव कुमार सिंह, शिव कुमार पंडित, नंद किशोर शर्मा, एकनाथ पाठक, विमल झा, रामभरोश कुमार, राजेश कुमार, आदित्य कुमार, आर्यन राज, गौतम गुप्ता, राजन सोनी, जय प्रकाश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, कुमार रत्नेश टुल्लू, सुजीत कुमार, अशोक यादव, गंगा राम सिंह, कृष्णनंदन भगत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Total views : 90676