दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई और जनसेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
बेगूसराय, 22 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने तेघड़ा अनुमंडल स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ एवं डीसीएलआर कोर्ट का अवलोकन करते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही ‘सबका सम्मान जीवन आवास कार्यक्रम’ के तहत आयोजित जनता दरबार में बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने सभी कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया।








Total views : 82202