बेगूसराय, 13 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सहयोग शिविर एवं नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
प्रशासन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बरौनी प्रखंड: महना, बलिया प्रखंड: ताजपुर, बेगूसराय प्रखंड: कैथ, कुसमौत एवं लाखो, भगवानपुर प्रखंड: जोकिया, साहेबपुर कमाल प्रखंड: रघुनाथपुर बरारी, चेरिया बरियारपुर प्रखंड: शाहपुर एवं मंझौल-1, छौड़ाही प्रखंड: परोड़ा, तेघड़ा प्रखंड: धनकौल, नावकोठी प्रखंड: समसा, बछवाड़ा प्रखंड: कादराबाद
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का तत्काल ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा तथा आवेदकों को कंप्यूटर जनित पावती उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर में समय पर उपस्थित रहने तथा पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंखा सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित पंचायतों और वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करें और इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।






Total views : 94534