राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, BSACS और TISS के मूल्यांकन में 91.4% अंक के साथ हासिल की बड़ी सफलता
बेगूसराय, 03 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
उच्च जोखिम समूहों के बीच एचआईवी नियंत्रण के क्षेत्र में वर्ष 2005 से सक्रिय राष्ट्रीय स्तर की स्वयंसेवी संस्था बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्था को लगातार दसवीं बार मिली है, जो इसकी निरंतर गुणवत्ता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

91.4% अंक के साथ शीर्ष स्थान: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS) एवं टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) द्वारा कराए गए मूल्यांकन में संस्था को 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। यह मूल्यांकन पूरे राज्य में संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
तीन दिनों तक हुआ गहन मूल्यांकन: मूल्यांकन दल ने संस्था द्वारा लाभुक समूहों को प्रदान की जा रही सेवाओं का गहन अध्ययन किया और साक्ष्यों का सत्यापन किया। टीम में इमाम अंसारी (टीम लीडर), हरेंद्र सिंह ठाकुर (इवेलुएटर) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुदीप्तो दास शामिल थे। तीन दिनों तक संस्था की गतिविधियों, सेवाओं और वित्तीय लेखा-जोखा की विस्तृत जांच की गई।

अन्य राज्यों में भी कायम है पहचान: संस्था अपने बेहतरीन कार्यों के कारण न केवल बिहार, बल्कि अन्य राज्यों में भी अग्रणी संस्थाओं में गिनी जाती है। इसकी कार्यशैली और सेवा गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है।
निदेशक ने जताई खुशी: संस्था के कार्यपालिका निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए लक्षित हस्तक्षेप परियोजना से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं हितधारकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।






Total views : 84297