विद्यार्थियों ने नाटक, भाषण और नृत्य के जरिए दिया “One Health” और कला का संदेश
बेगूसराय |30 अप्रैल 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में विशेष प्रातःकालीन सभा के दौरान विश्व पशु चिकित्सा दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
“One Health” का दिया संदेश: इस अवसर पर छात्रों ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए भाषण एवं नाटक प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के माध्यम से “One Health” के संदेश को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी को पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश मिला।
नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
प्राचार्या और निदेशक का संदेश: कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि पशु हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने नृत्य जैसी कलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को ज्ञान के साथ संवेदनशीलता और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने पशुओं के प्रति दया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर जोर दिया। यह विशेष प्रातःकालीन सभा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आनंददायक रही, जिसमें शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मकता का समावेश देखने को मिला।







Total views : 83343