बेगूसराय | 28 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आज मौसम रहा सामान्य: मंगलवार को उत्तर बिहार में मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम तापमान 21.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। सुबह आर्द्रता 89% और दोपहर में 64% रही, जबकि हवा की गति लगभग 7.8 किमी/घंटा पूर्वी दिशा से चली।
29 अप्रैल को रहेगा साफ मौसम: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार के अनुसार 29 अप्रैल को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है।
30 अप्रैल और 1 मई को बारिश व आंधी के आसार: इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई को मौसम में बदलाव होगा। इन दिनों हल्की वर्षा (लगभग 6 मिमी), मेघाच्छादित आकाश, गरज-चमक और तेज हवा (करीब 40 किमी/घंटा) के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 22–23°C रह सकता है।
2-3 मई से फिर सामान्य होगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 मई को फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 22°C के आसपास रहने का अनुमान है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह: मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित आंधी और गरज-चमक को देखते हुए फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए पहले से आवश्यक इंतजाम कर लें।







Total views : 82984