बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को बखरी अनुमंडल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अंचल व प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र और कौशल विकास केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन, स्वास्थ्य केंद्र में दवा व डॉक्टर की उपलब्धता, भूमि विवादों के त्वरित निपटारे और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने और बुनियाद केंद्र में दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।डीएम ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि आम जनता को बिना परेशानी त्वरित सेवा मिलनी चाहिए।








Total views : 82992