बेगूसराय | 27 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, बेगूसराय में सोमवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें निजी कंपनी MANPOWER GROUP के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
🧑💼 35 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 28 हुए शॉर्ट लिस्ट: कैंप में कंपनी द्वारा दी गई 50 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद 28 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कंपनी की प्रतिनिधि एसएमटी. जयश्री पॉल ने उपस्थित अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ते, कार्यस्थल और कार्य से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं।
🎯 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन: इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बेरोजगार युवाओं को करियर और रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि नियोजन कार्यालय हर महीने जॉब कैंप का आयोजन करता है, जिसमें बिहार और अन्य राज्यों की निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी नियोजनालय में संचालित निःशुल्क पुस्तकालय सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
💡 नेशनल करियर सर्विस की जानकारी: यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार ने नेशनल करियर सर्विस (NCS) द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सेवाओं और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला कौशल प्रबंधक विंध्याचल कुमार, प्रेम प्रकाश और ऑपरेटर रामप्रीत भी उपस्थित रहे।







Total views : 82794