रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब पहली बार बेगूसराय के नाम, आशीष और नितीश की शानदार भूमिका
बेगूसराय | 27 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 में बेगूसराय ने इतिहास रचते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नालंदा के एसएससीसी ग्राउंड, पावापुरी मोड़ पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भोजपुर को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला अंत तक संतुलित रहा, लेकिन बेगूसराय ने 48.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
🏏 भोजपुर की पारी: 169 पर सिमटी टीम: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोजपुर की टीम 48.3 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कप्तान अर्जुन सिंह ने 106 गेंदों पर 51 रन की संयमित पारी खेली। वहीं आरुष तिवारी (29 रन) और रितेश कुमार पाल (नाबाद 25 रन) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में बेगूसराय के आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। नितीश कुमार ने 3 विकेट और आयुष कुमार, हर्ष वर्मा व रुद्रांश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
🔥 बेगूसराय की पारी: संघर्ष के बाद जीत: 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, आशीष कुमार (42 रन) और चंदन गिरी (39 रन) ने पारी को संभाला। अंत में हर्ष शर्मा (नाबाद 14) और हर्ष कुमार (नाबाद 13) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। टीम को अतिरिक्त के रूप में 22 रन मिले, जो जीत में अहम साबित हुए। भोजपुर की ओर से मोहित कुमार ने 4 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की, जबकि अर्जुन सिंह, अश्विनी कुमार और शिवांश पांडेय को 1-1 विकेट मिला।
🎉 ऐतिहासिक जीत, जिले में खुशी की लहर: इस जीत के साथ ही बेगूसराय ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने इसे जिले के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक रजनीश कुमार, कुंदन कुमार विधायक, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मंत्री संजय पासवान, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, निरंजन कुमार सिंह, कृष्ण मोहन पप्पू, महापौर पिंकी देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निराला कुमार, विवेक कुमार, दानिश आलम, प्रतीक भानु, सुमित सनी, कुंदन भारती, ललन कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेम रंजन पाठक, दिलजीत कुमार, मुकेश, पप्पू, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह, वरिष्ठ क्रिकेटर गौरव भारद्वाज, विश्वजीत कुमार, रामकुमार, अवनीश कुमार, सोनू, नवीन कुमार, मो. शकील, गोपाल कुमार, सत्यम कुमार, आशीष गुप्ता सहित जिले के सभी लोगों ने बेगूसराय टीम को चैंपियन बनने पर बधाई और शुभकामना दी।







Total views : 82794