साहिल की नाबाद 127 रन की पारी से आसान हुआ लक्ष्य, युवराज ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी
बेगूसराय | 15 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 टूर्नामेंट में समस्तीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहरसा को 9 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला 15 अप्रैल 2026 को खेला गया, जिसमें समस्तीपुर ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया।

सहरसा की टीम 221 रन पर ऑल आउट: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने 50 ओवर के मुकाबले में 41 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सहरसा की ओर से आयुष ने 59 रन और शंभू ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
युवराज और हर्षित की शानदार गेंदबाजी: समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज ने 4 विकेट झटके, जबकि हर्षित ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
साहिल की तूफानी पारी से आसान जीत: लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने मात्र 28 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज साहिल ने 83 गेंदों में शानदार नाबाद 127 रन बनाए, जबकि रितेश ने उनका साथ देते हुए 65 रन का योगदान दिया।
साहिल बने मैन ऑफ द मैच: बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने प्रदान किया।
अगला मुकाबला 16 अप्रैल को: मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे से समस्तीपुर और सुपौल के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा।इस मौके पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन उपस्थित थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत ने अपनी भूमिका निभाई।







Total views : 80258