वर्ल्ड डेस्क | 29 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन और विदेश नीति के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। देशभर में ‘नो किंग्स’ अभियान के तहत हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
3000 से अधिक कार्यक्रम, लाखों लोगों की भागीदारी: आयोजकों के अनुसार यह एक राष्ट्रीय अभियान था, जिसके तहत 3000 से ज्यादा प्रदर्शन आयोजित हुए। मिनेसोटा के सेंट पॉल में हुई मुख्य रैली में करीब दो लाख लोग शामिल हुए।
बड़े शहरों में भी व्यापक प्रदर्शन: न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को सहित कई शहरों में लोगों ने मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने खासतौर पर सख्त आव्रजन नीति और ईरान से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया।
नेताओं और हस्तियों ने भी उठाई आवाज: गवर्नर टिम वॉल्ज, सीनेटर बर्नी सैंडर्स समेत कई नेताओं और सांस्कृतिक हस्तियों ने रैलियों में हिस्सा लिया। नेताओं ने कहा कि अमेरिका में “कोई राजा नहीं” और सरकार को जनता के हित में काम करना चाहिए।







Total views : 101534











