बेगूसराय, 20 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचयाही के प्रांगण में 19 मार्च को “बहुरंग” बेगूसराय (बिहार) एवं देशो प्रिय जितेंद्र मोहन रोड भिखारी ठाकुर रंगशाला ग्रुप, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा और रंगमंच विषय पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अतिथियों का सम्मान, शिक्षा और रंगमंच पर चर्चा: कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में शिक्षा और रंगमंच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं शिक्षक अवधेश कुमार, अर्जुन कुमार तथा शिक्षिकाएं अर्चना कुमारी और पूनम राय ने भी अपने विचार साझा किए।
विशेषज्ञों ने बताया रंगमंच का महत्व: सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं “बहुरंग” संस्था के सचिव अवध कुमार ठाकुर ने शिक्षा में रंगमंच की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रंगमंच बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और नई शिक्षा नीति 2025 में भी इसकी उपयोगिता को महत्व दिया गया है। दूसरे वक्ता इम्तियाजुल हक “डब्लू” ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रंगमंच भी जीवन में सफलता और व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है।सांस्कृतिक प्रस्तुति और राष्ट्रगान के साथ समापनकार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत एवं अभियान गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सेमिनार का समापन किया गया।






Total views : 75791