बेगूसराय, 19 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
MSME विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार को बेगूसराय के एक स्थानीय होटल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी (एक्सपोर्ट प्रमोशन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य MSME इकाइयों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ निर्यात को बढ़ावा देना रहा।

सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष जानकारी: संगोष्ठी के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सार्वजनिक खरीद नीति (PPP), सरकारी ई-मार्केट प्लेस (GeM), EXIM नीति, ई-कॉमर्स अपनाने, मानक, डिजाइन और पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने साझा किए निर्यात के गुर: कार्यक्रम में निर्यात से जुड़े डोमेन विशेषज्ञों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से MSME उद्यमियों को निर्यात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही बिहार से निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी: इस अवसर पर कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), EPCH, गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग (GeM) तथा डाक निर्यात केंद्र (भारतीय डाक) के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन: बड़ी संख्या में सहभागिता कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक ज्ञानेश्वरी एवं सहायक निदेशक रमेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी में लगभग 70 से 80 MSME इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक निदेशक रमेश कुमार यादव द्वारा किया गया।







Total views : 75752